Thursday, July 26, 2012

खरीफ फसल उत्पादन सह जागरूकता कार्यक्रम

नाबार्ड द्वारा वित्तप्रदत एवं मिशन आई द्वारा संपोषित "सहजानंद किसान क्लब" हुस्सेपुर परनी छपरा (साहेबगंज) के बैनर तले 5 जुलाई को "खरीफ फसल उत्पादन सह जागरूकता कार्यक्रम" किया गया, जिसमें नाबार्ड की डीडीएम्  प्रीति थॉमस, कृषि वैज्ञानिक डॉ ए झा, संतोष सारंग, अमृतांज इन्दीवर, फूलदेव पटेल, पंकज सिंह समेत दर्जनों किसान भी शामिल हुए.

Friday, May 18, 2012

हुस्सेपुर में ग्रामसभा की बैठक

17 मई 2012 को हुस्सेपुर परनी छपरा गाँव में ग्रामीण विकास कमिटी का गठन करने एवं वीडीपी को सफल बनाने के लिए ग्रामसभा की बैठक की गयी. इस बैठक में करीब सौ ग्रामीण शामिल हए. सर्वसम्मति से 18 सदस्यीय समर्थन समिति का गठन किया गया. बैठक में गाँव की विभिन्न समस्यायों पर चर्चा हुई. लोगों ने संकल्प लिया कि हम अपने गाँव को एक आदर्श गाँव बनायेंगे. मौके पर मिशन आई के अध्यक्ष संतोष सारंग, पत्रकार आनंद मूर्ति, फूलदेव पटेल, पंकज सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए. 

नाबार्ड के सहयोग से मिशन आई ने लिया हुस्सेपुर परनी छपरा को गोद

नाबार्ड के सहयोग से मिशन आई ने लिया हुस्सेपुर परनी छपरा को गोद

Tuesday, April 24, 2012

अप्पन समाचार का वितरण

मिशन आई द्वारा प्रकाशित मासिक समाचार चिटठा "अप्पन समाचार" के वितरण से पूर्व तैयारी करती टीम की सदस्य खुशबू कुमारी. यह चिटठा फ़िलहाल ४ पेज में प्रकाशित किया जा रहा है. दिसंबर २०११ से इसका प्रकाशन शुरू किया गया है. चिटठा के साथ-साथ चैनल का काम भी चल रहा है.
किसानों को संबोधित करते नाबार्ड की डीडीएम प्रीति थॉमस. साथ में वैज्ञानिक डॉ. गोकुलेश झा    
पारू प्रखंड के चान्द्केवारी स्थित विद्यालय में १७ अप्रैल २०१२ को मिशन आई इंटरनॅशनल सर्विस द्वारा संपोषित एवं नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित "किसान साथी क्लब" के बैनर तले "सब्जी की खेती" विषयक एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक प्रीति थॉमस, वरीय वैज्ञानिक डॉ. गोकुलेश झा, मिशन आई के अध्यक्ष संतोष सारंग, अप्पन समाचार के अमृतांज  इन्दीवर, फूलदेव पटेल, पंकज सिंह समेत करीब तीन दर्जन किसान शामिल हुए. कार्यक्रम में सब्जी उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विमर्श हुआ. डॉ. झा ने आलू की खेती पर विस्तार से चर्चा किया.

Wednesday, January 5, 2011

मिशन आई एक क्रांति है

मिशन आई का मिशन है ये, सबको उसका अधिकार मिले
आज नहीं तो कल सबको, उसका सपना साकार मिले.
                                     मिशन आई एक क्रांति हैं!
मेहनत की, मजदूरी की
उम्र भी लगभग पूरी की
न पेट भरा जिसका अबतक
सांसों से थके इस बूढ़े को
नई पीढ़ी का उपहार मिले-
हँसता-गाता परिवार मिले
मिशन आई..........अधिकार मिले.
                                    मिशन आई एक क्रांति है!
बचपन भी ना देखा था कि
लद गए कई बच्चों के भार
पति गया परदेस कमाने
जान सकी ना उसका प्यार
ऐसी अधूरी नारी को, उसका पूरा श्रृंगार मिले
खेती-बाड़ी घर-बार, पति के संग हर त्यौहार मिले.
                                    मिशन आई एक क्रांति है!
बिलखे ममता यहाँ-वहां
भोजन बिन उतरे दूध कहाँ?
आँचल के करे कितने टुकड़े
मासूम ढके या अपना तन?
हां, ऐसी अध्ब्याही मां को
अन्न-जल से भरा भण्डार मिले
उसको उसका संसार मिले
मिशन आई...........अधिकार मिले.
                                    मिशन आई एक क्रांति है!
नौकरी की तलाश में जो
ऑफिस-ऑफिस फिरते हैं
रोज ही जो सौ सीढ़ी चढ़ते
और सौ रोज उतरते हैं
हताश ऐसे लोगों को-
कहीं नहीं दुत्कार मिले
भले नौकरी मिले ना मिले
मगर भला व्यवहार मिले
मिशन आई................अधिकार मिले.
                                   मिशन आई एक क्रांति है!
कुत्ता सोता कार में जिनके
नौकर सोता सीढ़ी पर
हुक्का पीनेवाला माली
अब जीता एक बीड़ी पर
ऐसे घूसखोरों के सर पर
अब जूतों की मार मिले
जिनके पास है काबलियत बस
उन्हें नौकरी और कार मिले.
मिशन आई.............अधिकार मिले.
                                 मिशन आई एक क्रांति है!
गीतकार राकेश निराला ने यह गीत मिशन आई के लिए लिखा है)